महुआ झरे... गीत सुन नाच उठे आबकारी मंत्री : खैरागढ़ उपचुनाव में दिखने लगे प्रचार के विविध रंग

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जूटे राजनीतिक दलों के नेता प्रचार अभियान में लगातार जूटे हैं। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। इस दौरान प्रचार अभियान के साथ नेताओं के अलग अंदाज भी दिख रहे हैं। प्रचार अभियान के दौरान नेता कही चाय पर चर्चा कर रहे हैं तो कहीं बाजारों में जाकर खरीदी भी कर रहे हैं।
वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को संभालने खैरागढ़ पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी निरालें अंदाज में प्रचार अभियान में जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्र के गंडई इलाके के ग्राम कृतबांस में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा का प्रचार करने पहुंचे मंत्री लखमा वहाँ चल रहे नाचा पार्टी के साथ छत्तीसगढ़ी गाने महुआ झरे पर खुद ही थिरक उठें। प्रचार के दौरान मंत्री लखमा पहले काफी देर तक गाने में कलाकारों के साथ नाचते रहे। इसके बाद प्रचार किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS