गश्त के दौरान बड़ा हादसा : पहाड़ी नाले में बहा कोबरा बटालियन का जवान, तलाश जारी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गश्त से लौट रहा एक जवान पहाड़ी नाले में बह गया। जवान कोबरा 210 बटालियन का बताया जा रहा है। जिसका नाम सूरज आर. निवासी केरला बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम लगातार जवान की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रात भर से जिले में हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है। जवान सिलगेर इलाके में गश्त पर निकले थे, इसके बाद पहाड़ी नाला पार करते वक़्त ये हादसा हुआ। ये सुबह 7 बजे का बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम और ग्रामीण लापता जवान की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन अब तक जवान का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जानकारी DIG CRPF कोमल सिंह ने दी थी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS