CG News : शक्कर कारखाने में बड़ा हादसा, वाल फटने से 5 मजदूर घायल, इनमें चार की हालत गंभीर

X
By - Ck Shukla |10 Dec 2023 1:23 PM IST
संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा हादसा हो गया, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में अचानक कंदेशर वाल फट गया। वाल फटने से 5 मजदूरों गंभीर को चोटे आई है। जिसमें चार मजदूरों की हालत गंभीर है, जिनको आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में अचानक कंडेंशर वाल फट गया। जिसकी चपेट आने से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल मजदूरों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल मजदूरों में चार की हालत गंभीर है, जिनका आईसीयू में इलाज जारी है। हालांकि वाल क्यों फटा इसकी जानकारी निकलकर अभी तक सामने नहीं आई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS