खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध गाड़ियों को किया जब्त, 17 लाख की पेनल्टी लगाई...खुदाई की नहीं ली थी अनुमति

X
By - Ck Shukla |28 April 2023 12:32 PM IST
जिला प्रशासन और खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने अवैध तरीके से चलने वाली 82 गाड़ियों को जब्त किया है।...पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला प्रशासन और खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने अवैध तरीके से चलने वाली 82 गाड़ियों को जब्त किया है। जिसमें रेत की 61, गिट्टी की 11, ईंट की 6 और कोल की 2 गाड़ियां मिली है। जब्त की गई गाडियों पर विभाग ने 17 लाख की पेनल्टी लगाई है। इसके अलावा खनिज विभाग ने रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रास्तों को भी बंद कर दिया है। दरअसल, बिलासपुर में वेयर हाउस रोड की नई बनी सड़क पर वोडाफोन कंपनी की तरफ से केबल डालने का काम किया जा रहा था। इसके लिए कंपनी ने नगर निगम से मंजूरी नहीं ली थी। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने मशीन को अपने कबजे में कर लिया।
Delete Edit 

Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS