आदमखोर तेंदुए का बच्चे पर हमला : घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर बोला हमला, ग्रामीणों के हल्ला करने पर छोड़कर भागा, इलाके में दशहत

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कुँवारपुर में देर शाम एक 8 साल के मासूम बच्चे पर तेंदए ने हमला कर दिया और उसे दबोच कर ले जा रहा था। तभी ग्रामीणों के हल्ला करने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। इसके बाद घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यह पूरा घटना छपरा टोला इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम एक 8 साल के मासूम बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चा घर के दरवाजे पर अपनी दादी और मां के साथ था। माँ मोबाइल पर बात करने लगी, तभी तेंदए ने आठ वर्षीय मासूम सुरेश पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन को पकड़ लिया और जंगल की ओर घसीट कर ले जाने लगा। घर के बाहर ऊंची दीवार होने के कारण तेंदुआ बालक को नहीं ले जा सका। ग्रामीणों के हल्ला करने पर बालक को वहीं छोड़कर तेंदुआ वहां से भाग निकला। इसके बाद घायल मासूम को गोद में उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर ले जाया गया। वहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है। वहीं तेंदुए की वजह से इलाके में भय ऐसा हो गया है कि, लोग शाम होते ही अपने घर मैं कैद हो जा रहे हैं।
घायल के परिजनों को दी गई सहायता राशि
तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कुँवारपुर, राम सागर गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंच घायल के परिजन को ₹2500 की सहायता राशि प्रदान की। आदमखोर तेंदुआ के घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर सोनहत विधानसभा के विधायक गुलाब कमरों के निर्देशन में विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घायल सुरेश के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
आदमखोर हुआ तेंदुआ, महिला का कर चुका है शिकार
कुछ दिन पहले एक महिला को भी तेंदुए ने बनाया था अपना शिकार। महिला की मौके पर ही हुई थी मौत। ग्रामीणों ने बताया कि, आदमखोर तेंदुआ जंगल से सटे इलाकों में लोगों को अपना निवाला बनाने की कोशिश में लगातार हमले की घटना को अंजाम दे रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS