CG Politics: मंडावी बोले-राहुल की यात्रा ने देश के जख्मों पर मरहम लगाया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजनं किया गया। इस दौरान बीजापुर विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी(Vikram Shah Mandavi) ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देशवासियों के जख्मों पर मरहम का काम किया है। पिछले 7 सितंबर को राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक यात्रा रही है, जो अब तक किसी भी राजनेता द्वारा की गई यात्राओं में सबसे लंबी पदयात्रा है।
अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा-मंडावी
यह यात्रा 12 राज्यों,दो केंद्र शासित प्रदेशों 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से होते हुए 136 दिनों तक चली और इस यात्रा ने लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रीयता धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हैं, वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई थी। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए महा अभियान के तौर पर चलाया गया था। उन्होंने आगे कहा कि, इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 100 से अधिक बैठकें की, 275 पैदल बातचीत की, 100 छोटी सभाएं 13 सार्वजनिक सभाएं और 12 प्रेस कांफ्रेंस किये। अनगिनत आम बैठकों के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान किया है।
देश में डर का माहौल खत्म
भारत जोड़ो यात्रा ने देश के ज्वलंत मुद्दों के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया गया है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की समस्या सामाजिक व वामनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जागरूकता पैदा किया गया है। इस भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि, देश में नफरत के भाव खत्म हुए हैं मोब लॉन्चिंग जैसी घटनाएं रुकी है। रसोई गैस के दाम कम करने के लिए सरकार को मजबूर होना पड़ा किसान, युवा, माता, बहने और पत्रकार मोदी सरकार के जन्म विरोधी नीतियों के खिलाफ सीना ठोक कर खड़े हुए हैं। डर का वातावरण अब खत्म हो चुका है, इसीलिए आज बर्बादी और वह वैमनष्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा जैसे आयोजनों की सख्त आवश्यकता है। इस प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौड़ युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे बीज मंडल के सदस्य इम्तियाज़ खान नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लर अध्यक्ष बेंहूर रावतिया नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS