भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में बदले कई चेहरे, तीन प्रदेश मंत्रियों को किया बाहर

रायपुर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में कई चेहरों को बदला गया है। बदलाव की बयार में प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत को तो अभयदान मिल गया था, लेकिन उनकी कार्यकारिणी में बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे। अब गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें तीन नए प्रदेश मंत्री रखे गए हैं। इसी के साथ एक उपाध्यक्ष को बदला गया है और उपाध्यक्ष का एक खाली भद भी भर गया है। इसी के साथ आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को भी बदला गया है। नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
राष्ट्रीय संगठन ने जब पिछले साल प्रदेशाध्यक्ष को बदला था, तब इसके बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ में भी बदलाए किए गए। भाजयुमो, किसान मोर्चा के साथ महिला मोर्चा में अध्यक्ष बदलने की चर्चा थी। भाजयुमो और किसान मोर्चा के अध्यक्ष तो बदले गए, पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष को नहीं बदला गया, लेकिन उनको अपनी कार्यकारिणी में कसावट लाने का फरमान जरूर जारी किया गया। इसके बाद अब जाकर कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है।
तीन प्रदेश मंत्री, एक उपाध्यक्ष बाहर
नई कार्यकारिणी में राजनांदगांव की रेखा मेश्राम के स्थान पर सरोजनी बंजारे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ उपाध्यक्ष के एक खाली पद पर महासमुंद की अलका चंद्राकर को रखा गया है। तीन प्रदेश मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए तीन नए चेहरे रखे गए हैं। जिनको बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनमें रायपुर की शैलेंद्री, बलौदाबाजार की श्यामा बाई साहू और रायपुर ग्रामीण की संगीता शर्मा शामिल हैं। इनके स्थान पर अंबिकापुर की अरुणा सिंह, कवर्धा की भावना बोहरा और बिल्हा की पुनीता डहरिया को रखा गया है। एक सहकोषाध्यक्ष के पद पर रायपुर की संध्या तिवारी को रखा गया है। चार सह मीडिया प्रभारी भी रखी गईं हैं। इसके अलावा आधा दर्जन जिलाध्यक्षों काे बाहर किया गया है। दंतेवाड़ा से स्वर्गीय विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यसमिति के सदस्य 71 से बढ़ाकर 105 किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS