मरकाम और उसके बेटे अमन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, प्रियंका गांधी के साथ कदमताल

हरिभूमि न्यूज : रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी रविवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे। इस बार खास बात यह रही कि श्री मरकाम अपने बेटे अमन को साथ लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पीसीसी अध्यक्ष ने तो पदयात्रा की ही, साथ ही उनके पुत्र अमन भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कदमताल करते नजर आए।
कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 14 राज्यों से गुजरते हुए 3970 किमी. की दूरी तय कर अब जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची है। राहुल गांधी ने रविवार को यात्रा के श्रीनगर पहुंचने के बाद ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया। आगे सुरक्षा कारणों से अनुमति न मिलने के कारण यात्रा का समापन यहां किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS