शहीद की लगी मूर्ति : नक्सल मोर्चे पर हुई थी जवान की शहादत, विधायक की पहल पर लगी नई मूर्ति

शहीद की लगी मूर्ति : नक्सल मोर्चे पर हुई थी जवान की शहादत, विधायक की पहल पर लगी नई मूर्ति
X
विधायक चंद्राकर सुबह 11 बजे ग्राम भैसमुंडी पहुंचे और शहीद नकुल सिंह ध्रुव की जयंती अवसर पर उनके परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। पढ़िए पूरी खबर ...

यशवंत गंजीर/ कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सल मोर्चे पर शहीद हुए नकुल सिंह ध्रुव की मूर्ति का विधायक अजय चंद्राकर ने फीता काटकर अनावरण कर उनकी शहादत को नमन किया। इसके साथ ही के ग्राम भैसमुंडी के युवाओं ने शहीद नकुल सिंह ध्रुव को आदर्श माना है।

शनिवार को विधायक चंद्राकर सुबह 11 बजे ग्राम भैसमुंडी पहुंचे और शहीद नकुल सिंह ध्रुव की जयंती अवसर पर उनके परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, संरपच त्रिलोक साहू, गौकरण साहू, पुष्पेंद्र साहू, ओमप्रकाश यादव, दुर्योधन निषाद, पूर्व सरपंच केदार साहू, दुर्गा साहू आदि उपस्थित थे।

11 मार्च 2014 को हुई थी शहादत

गौरतलब है कि, 11 मार्च 2014 को दंतेवाड़ा के टोंगपाल थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ शहीद नकुल सिंह ध्रुव नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। बलिदानी की स्मृति को बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत भैंसमुंडी के नकुल सिंह ध्रुव हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने मूर्ति स्थापित किया गया था। समाजजनों ने बताया कि 27 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

शरारती तत्वों ने कर दिया था खंडित

बता दें कि, शहीद की मूर्ति खंडित होने के बाद वहीं बलिदानी नकुल सिंह की मूर्ति के खंडित स्थान पर शीघ्र मूर्ति स्थापित करने की मांग समाजजनों ने शासन से की थी लेकिन शासन-प्रशासन इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा था और समाजजनों का आक्रोश दिनोदिन बढ़ता जा रहा था। इसकी सूचना विधायक अजय चंद्राकर के संज्ञान में आने पर उन्होंने अपने खर्च पर तत्काल मूर्ति निर्माण किया।


Tags

Next Story