मरवाही उपचुनाव : DEO मनोज राय हुए चुनाव प्रक्रिया से अलग, भाजपा ने कांग्रेस के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप

मरवाही उपचुनाव : DEO मनोज राय हुए चुनाव प्रक्रिया से अलग, भाजपा ने कांग्रेस के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप
X
स्थानीय और पोलिंग पार्टी में गड़बड़ी की आशंका का भाजपा ने आरोप लगाया था। पढ़िए पूरी खबर-

मरवाही। प्रदेश भर में मरवाही उपचुनाव कौतुहल का विषय बना हुआ है। इस बीच भाजपा की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनोज रॉय को चुनाव प्रक्रिया से अलग कर दिया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही DEO मनोज राय पर स्थानीय और पोलिंग पार्टी में गड़बड़ी की आशंका का भाजपा ने आरोप लगाया था। कलेक्टर डोमन सिंह ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी है।

बता दें भारतीय जनता पार्टी ने जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मरवाही उप चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में शिकायत दी थी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चुनाव में साड़ी और अन्य चीजें बांटने का भी आरोप लगाया था।

Tags

Next Story