कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश डकैत : पहले पूछा चाचा कहा हैं, फिर महिलाओं को बांधकर नगदी और गहने ले भागे...

बिलासपुर। बिलासपुर में कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती होने खबर सामने आई है। बदमाशों ने पहले पूछा की चाचा कहा हैं उसके बाद हथियार लेकर घर में घुस गए नकाबपोश बदमाशों ने पहले महिलाओं को बंधक बनाया फिर बंदूक दिखाकर अलमारी में रखे गहने-नगदी लेकर वहा से भाग निकले। सूचना मिलने पर IG रतनलाल डांगी और SP पारूल माथुर के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लूटी गई रकम को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला शहर से लगे हुए मस्तूरी क्षेत्र का है।
दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय टाकेश्वर पाटले घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना ताकेश्वर पटेल को दी गई।
इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि डकैत किस वाहन से आए थे और किधर से भागे हैं। और ये भी आशंका जाताई जा रही है कि चोर कोई परिचित ही है। देखिये वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS