सिंप्लेक्स कंपनी में लगी भीषण आग : 3 करोड़ का सामान जलकर खाक

सिंप्लेक्स कंपनी में लगी भीषण आग : 3 करोड़ का सामान जलकर खाक
X
सिंप्लेक्स कंपनी में बीती देर रात भीषण आग लग गई। इससे करीब 3 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। पढ़िए पूरी खबर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित सिंप्लेक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। इससे करीब 3 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। हादसा बीती देर रात लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार देश-प्रदेश की मशहूर कंपनी सिंप्लेक्स में बीती देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही आग को बुझाने के लिए 13 अग्निशमन कर्मियों की टीम ने जुटी रही। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी से 3 करोड़ रुपए के आसपास का सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story