मेटाडोर ने ली बच्चे की जान : 50 मीटर तक घसीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक ददर्नाक हादसे की खबर आई है। कुरुद में एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने 4 साल के बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद उसे 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गाड़ाडीह के पास स्टेट हाईवे पर हुआ है। गुरुवार शाम 4 बजे बच्चा आदि सिन्हा नाम का 4 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक इसी दौरान पीछे से आ रहे मेटाडोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कुरूद-मेघा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की। लेकिन गांववालों ने शव को सड़क पर से उठने नहीं दिया। और ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने गांव वालों को समझाने की बहुत कोशिश की। इस दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चक्काजाम करने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया
SDOP कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि, मेटाडोर की चपेट में आकर एक 4 साल की बच्चे की मौत हो गई है। इसके बाद ग्रामीण आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। और मेटाडोर को जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझकर चक्काजाम खत्म करने को कहा जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है वहीं बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। इसके बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS