माथुर फिर पहुंचे : सत्ता और संगठन में बदलाव पर बोले- जब भय घर कर जाता है तो ऐसा ही होता है... आगे-आगे देखिए, अभी तो बहुत कुछ बदलेगा

माथुर फिर पहुंचे : सत्ता और संगठन में बदलाव पर बोले- जब भय घर कर जाता है तो ऐसा ही होता है... आगे-आगे देखिए, अभी तो बहुत कुछ बदलेगा
X
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर लगातार भाजपा कांग्रेस पर तंज कसती हुई नजर आ रही है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर प्रदेश प्रभारी माथुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब भय पैदा होता है...तभी फेरबदल किया जाता है। आगे क्या कहा...पढ़िए

स्वप्निल गौरखेड़े/रायपुर- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर लगातार भाजपा कांग्रेस पर तंज कसती हुई नजर आ रही है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर प्रदेश प्रभारी माथुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब भय पैदा होता है...तभी फेरबदल किया जाता है। साथ ही कहा कि, जिस तरह से भाजपा के कार्यक्रम सफल हो रहे हैं। जनता तक हम पहुंच रहे हैं, उसी तरह आगे भी हमारे कार्यक्रम होते रहेंगे। यही वजह है कि, कांग्रेस में डर पैदा हो गया है, इसलिए आगे भी फेरबदल होते रहेंगे।

हर एक कार्यकर्ताओं से मुलाकत करूंगा...

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, चुनाव से पहले एक-एक कार्यकर्ताओं से फेस टू फेस मुलाकात करूंगा। आज घोषणा पत्र समिति के प्रमुख लोगों से चर्चा करूंगा और कल घोषणा पत्र समिति की बैठक लेने वाला हूं। संगठन की प्रक्रियाओं के तहत लगातार मेरा दौरा छत्तीसगढ़ में रहेगा।

कांग्रेस की जमीन खिसक गई...

कांग्रेस में चुनाव के 4 महीने पहले मंत्रियों को बदलने को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, बस्तर से सरगुजा तक कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है। इसलिए आखिरी वक्त पर जनता को दिखाने के लिए ऐसा खेल खेला जा रहा है। लेकिन जनता इनकी चालों को समझ चुकी है। अब कांग्रेस क्या पछताएगी...जब चिड़िया चुग गई खेत...

Tags

Next Story