मौसम की जानकारी:- हवा की दिशा परिवर्तन का दिखेगा प्रभाव, तीन दिनों तक तेजी से चढ़ेगा पारा

मौसम की जानकारी:- हवा की दिशा परिवर्तन का दिखेगा प्रभाव, तीन दिनों तक तेजी से चढ़ेगा पारा
X
राजधानी का अधिकतम तापमान न्यूनतम से दाेगुना हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इसके उलट न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके चलते देर रात और सुबह गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है लेकिन दोपहर में पंखे चलने लगे हैं।

राजधानी का अधिकतम तापमान न्यूनतम से दाेगुना हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। इसके उलट न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके चलते देर रात और सुबह गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है लेकिन दोपहर में पंखे चलने लगे हैं। प्रदेश में फिर से हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

प्रदेश में अगले 3 दिनों तक यह वृद्धि लगातार जारी रहने की संभावना है। तापमान में यह वृद्धि बहुत अधिक होगी। मार्च में ही लोगों को अप्रैल की गर्मी का अहसास होगा। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला अंबिकापुर रहा। यहां 13.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक दुर्ग में 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम पारा अधिकतर संभागों में कम

प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में तेजी के साथ वृद्धि हो रही है। बिलासपुर और सरगुजा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। शेष संभागों में यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान दुर्ग और बिलासपुर में उल्लेखनीय रूप से कम है तथा शेष में सामान्य है। मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा। बदली-बारिश जैसी कोई स्थिति कहीं भी निर्मित नहीं हुई।

Tags

Next Story