मौसम की जानकारी:- पाकिस्तान के चक्रवाती घेरा से शुक्रवार को प्रदेश में बादल और बारिश की संभावना

मौसम की जानकारी:-  पाकिस्तान के चक्रवाती घेरा से शुक्रवार को प्रदेश में बादल और बारिश की संभावना
X
अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रीय चक्रवाती घेरा के असर से शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने की संभावना है। वर्तमान में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन रात में ठंड अपना असर दिखा रही है।

अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रीय चक्रवाती घेरा के असर से शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने की संभावना है। वर्तमान में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन रात में ठंड अपना असर दिखा रही है। दिन की अ‌वधि बढ़ी होने की वजह से ठंड का असर कम है और दिनभर पारा चढ़ने की वजह से तेज धूप का अहसास हो रहा है।

रात होने के बाद तापमान सामान्य से नीचे होने की वजह के हल्की ठंड अपना असर दिखा रही है। चक्रवाती घेरा के असर से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को उत्तर और मध्य भाग में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने से आकाशीय बिजली गिरने तथा मेघ गर्जन के साथ एक-दो स्थानों पर ओले गिरने (सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में) के आसार हैं। बस्तर संभाग में 5 और 6 फरवरी को बादल छाएंगे मगर यहां बारिश की संभावना कम है।

पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। रात का तापमान सभी शहरों में सामान्य से नीचे तथा दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रायपुर में 31.5, बिलासपुर 31.0, पेंड्रा 28.6, अंबिकापुर 25.0, जगदलपुर 29.7, दुर्ग 33.4 तथा राजनांदगांव में दिन का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Tags

Next Story