निवार के बाद चक्रवात बुरेवी ने रोकी ठंड, दो दिन रहेगा असर

निवार के बाद चक्रवात बुरेवी ने रोकी ठंड, दो दिन रहेगा असर
X
प्रशांत महासागर में आए दूसरे चक्रवात के असर से अगले दो दिन तक प्रदेश में ठंड का असर नहीं बढ़ेगा। चक्रवात की वजह से आ रही नमी के कारण हल्के बादल रह सकते हैं और तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान में गिरावट का दौर चार दिन बाद ही संभव नजर आ रहा है।

प्रदेश में ठंड के मौसम को अक्सर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रबल चक्रवात के असर से बादल छाए रहे, लेेकिन तेज हवा के कारण ठंड ने अपना असर दिखाया। इसके बाद तापमान में गिरावट की स्थिति नहीं बन पाई और दूसरे चक्रवात बुरेवी के असर से पुन: बादल आने और तापमान के और ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे एक और चक्रवात सक्रिय होने की संभावना है।

वह भी ठंड को प्रभावित कर सकता है। वर्तमान में दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रात के बाद हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा का प्रवेश हो रहा है। पूर्वी हवा गर्म होने की वजह से ठंड का असर केवल प्रदेश के उत्तरी भाग में सिमटा हुआ है।

बिलासपुर और दुर्ग को छोड़कर बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले चौबीस घंटे को लेकर अनुमान है कि मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का तापमान 30.5, बिलासपुर का 30.0, पेंड्रा 27.7, अंबिकापुर 24.4 अंबिकापुर 29.7, दुर्ग 31.6 राजनांदगांव 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Tags

Next Story