मौसम की जानकारी- केरल में मानसून ब्रेक के साथ रायपुर में झमाझम

मौसम की जानकारी- केरल में मानसून ब्रेक के साथ रायपुर में झमाझम
X
करेल में मानसून ब्रेक के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम पानी बरसा। देर शाम तक बादल जमकर बरसते रहे। दो घंटे की बारिश ने ही शहर को तर-बतर कर दिया। हवा की गति भी तेज रही। हवा की तेज गति के कारण शहर में ऊंचे स्थानाें पर लगे अधिकर फ्लैक्स फट गए। इसके अतिरिक्त जान-माल की हानि नहीं हुई।

करेल में मानसून ब्रेक के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम पानी बरसा। देर शाम तक बादल जमकर बरसते रहे। दो घंटे की बारिश ने ही शहर को तर-बतर कर दिया। हवा की गति भी तेज रही। हवा की तेज गति के कारण शहर में ऊंचे स्थानाें पर लगे अधिकर फ्लैक्स फट गए। इसके अतिरिक्त जान-माल की हानि नहीं हुई। कुछ घंटे की बारिश ने ही शहर के कई स्थानों को लबालब कर दिया। भाठागांव स्थित नया बसस्टैंड, जयस्तंभ चौक, पंडरी व संतोषी नगर के कई इलाके इसमें शामिल रहे। राजधानी में रात 8.30 बजे तक 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जगदलपुर में 18 मिमी बारिश हुई। अंधड़ बारिश से कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।

एक-दो दिन रहेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, फिलहाल एक-दो दिन इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन अधिक गर्मी का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। वातावरण में ठंडक बनी रहेगी। बारिश के पहले दोपहर में गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज हुआ। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही है। दरभा, दुर्गकोंडल और माकड़ी में 5 सेमी, नारायणपुर, बस्तर, मानपुर, कटघोरा व जशपुर नगर में 3 सेमी, पौड़ी, उपरोरा व कोटा में एक सेमी बारिश हुई। बारिश के आंकड़े शाम तक के हैं। कुछ स्थानों पर देर रात तक बादल बरसते रहे।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किमी तक स्थित है। एक द्रोणिका तेलंगाना से तमिलनाडु तक 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी प्रकट की गई है।


Tags

Next Story