मौसम की जानकारी:- तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, ठंड तेज

मौसम की जानकारी:-  तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, ठंड तेज
X
तमिलनाडु में आए निवार तूफान का हल्का असर प्रदेश में भी दिखा है। कई संभागों में तापमान सामान्य से कम हो गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। इसके बाद भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

तमिलनाडु में आए निवार तूफान का हल्का असर प्रदेश में भी दिखा है। कई संभागों में तापमान सामान्य से कम हो गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। इसके बाद भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। हालांकि अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक 18.4 दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

उत्तर तमिलनाडु के ऊपर स्थित निवार कमजोर पड़कर चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। निवार चक्रवात हर 6 घंटे में कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए प्रदेश में इसका बादल और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के अतिरिक्त और कुछ प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

शुक्रवार को भी प्रदेश के सभी संभागों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कल शाम अथवा रात से बादल छटने की संभावना है। प्रदेश में 28 के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।


Tags

Next Story