पर्यावरण रक्षा का संदेश देने साइकिल से चलेंगे महापौर एजाज ढेबर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर एजाज ढेबर शनिवार को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने साइकिल चलाएंगे। साथ ही लोगों को पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराने पूरे दिन साइकिल चलाएंगे। महापौर शहर के लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने की अपील करेंगे।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर ढेबर सुबह साढ़े 10 बजे नगर निगम गार्डन में वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके अलावा महापौर शाम 4 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन की छत पर नगर निगम के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से फलों की जैविक खेती का शुभारंभ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा नवोन्मेषी किसान 2017 अवार्ड से सम्मानित एवं हरियाली दीदी के नाम से पहचाने जाने वाली अवंति विहार निवासी पुष्पा साहू पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के अधिकारी, र्मचारियों के साथ निगम मुख्यालय भवन की छत पर फलों की जैविक खेती करने तकनीकी मार्गदर्शन करेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS