छत्तीसगढ़ के ये महापौर भी कोरोना पॉजिटिव, विधायक और अधिकारियों से कर रहे थे लगातार मुलाकात

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण पैर पसारते जा रहा है। प्रदेश के कई इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वायरस ने अपनी चपेट में नेताओं को लेना भी शुरू कर दिया है इसी कड़ी में। दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल की रिपोर्ट भी कोरोना के रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आई है। महापौर की रिपोर्ट प़ॉजिटिव आऩे के बाद हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि धीरज बाकलीवाल लगातार नगर निगम आ रहे थे, यहां वे ना सिर्फ पार्षदों और एमआईसी मेंबरों से मुलाकात कर रहे थे बल्कि कमिश्नर सहित निगम के अन्य अधिकारियों के साथ भी वे लगातार संपर्क में थे। यही नहीं वे जनता और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर रहे थे। वे निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ मौके पर जाते थे। वहीं उन्हें अक्सर शहर विधायक अरुण वोरा के साथ भी देखा गया है। ऐसे में विधायक अरुण वोरा, निगम के अधिकारियों, पार्षदों सहित उन सभी लोगों को क्वारंटाइन में जाना पड़ सकता है, जो पिछले 15-20 दिनों में उनके संपर्क में आए हों। लगातार आम जन के संपर्क में आने के कारण लोगों में अब दहशत का माहौल व्याप्त है।
इस संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना के रैपिड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है जबकि आरटीपीसीआर की फायनल रिपोर्ट आनी बाकी है। डाक्टर की सलाह से खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है।
बता दें राज्य में कोरोना ने 12 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले प्रदेश में कई नेता, उनके रिश्तेदार और विधायक मंत्रियों के यहां काम करने वाले कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS