भेंट-मुलाकात : आरंग विधानसभा के भानसोज में सीएम ने लगाई चौपाल, चंदखुरी में आत्मानंद स्कूल बनाने का ऐलान

डागेश यादव-साथन-आरंग। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भांनसोज पहुंचे, जहां उन्होंने 37 करोड़ 92 लाख के 17 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से प्रथम बार भेंट मुलाकात में भांनसोज पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मजदूर महिला किसान, युवा मितान क्लब के साथ-साथ कई गरीब हितग्राहियों से मुखातिब हुए और बातचीत की। अलग-अलग गांव के लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाधान कराने ज्ञापन पत्र दिए।
विदित हो कि चंदखूरी क्षेत्र के ग्राम नगपुरा से किसान भी भारी संख्या में पहुंचे हुए थे, जहां पार गांव में अधिकतर किसानों की जमीन में बंदोंबस की त्रुटि भारी संख्या में हुई है, जिसे सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा। अधिकतर किसानों की जमीन का तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निदान कराते हुए जिले के कलेक्टर को निर्देशित किया और कहा कि 2 महीने में इनका कार्य पूरा हो जाना चाहिए, साथ ही गौठान में खाद बनाने वाले महिला समूह से भी चर्चा की।
गौठानों में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण हो रहा
मुख्यमंत्री ने जनता से रूबरू होते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि गौठानों में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है, इसके लिए हम सरकारी जमीन उपलब्ध करा रहे हैं। गौठानों और रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में आयमूलक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। सभी को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण उद्योग नीति से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि संस्कृति और रोजगार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, सभी को रोजगार मिले हमारा यही प्रयास है। सभी जगह किसान बहुत खुश हैं। धान से पेट्रोल बनाने का कार्य किया जा रहा है। हम धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांग रहे हैं, जिसकी अनुमति केंद्र से नहीं मिल रही है।
भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं :
भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी। शासकीय हाई स्कूल भानसोज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा। शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानसोज भवन में अहाता एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा। ग्राम भानसोज एवं नारा में आंतरिक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा। भानसोज में बैंक की शाखा खोली जायेगी। नगर पंचायत मंदिर हसौद में शास. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा। सण्डी से नारा तक सड़क बनाई जायेगी। चंदखुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कराया जायेगा। ग्राम उमरिया में उमरिया मोड़ से परसदा तक पहुंच मार्ग को विकसित किया जायेगा। ग्राम घुमराभाठा से आरंग पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। गोंडी में हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा और परसकोल में हाईस्कूल भवन का उन्नयन किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS