मिलेट मिशन : मिलेट्स की बढ़ाई गई समर्थन मूल्य में खरीदी की तारीख, अब कब तक कोदो, कुटकी और रागी बेच पाएंगे किसान पढ़िए...

मिलेट मिशन : मिलेट्स की बढ़ाई गई समर्थन मूल्य में खरीदी की तारीख, अब कब तक कोदो, कुटकी और रागी बेच पाएंगे किसान पढ़िए...
X
मिलेट मिशन के चलते कोदो, कुटकी और रागी (मिलेट्स) की खेती को लेकर किसानों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ा है। पहले औने-पौने दाम में बिकने वाला मिलेट्स अब राज्य में अच्छे दामों में बिकने लगा है। राज्य में संग्रहण वर्ष 2022-23 अंतर्गत कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की तारीख बढ़ा दी गई है। पढ़िए पूरी खबर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन के चलते कोदो, कुटकी और रागी (मिलेट्स) की खेती को लेकर किसानों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ा है। पहले औने-पौने दाम में बिकने वाला मिलेट्स अब राज्य में अच्छे दामों में बिकने लगा है। राज्य में संग्रहण वर्ष 2022-23 अंतर्गत कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की तारीख बढ़ा दी गई है।

कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी अब 25 तक

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में निर्धारित संग्रहण अवधि 15 फरवरी की तिथि में वृद्धि कर दी गई है। इनके संग्रहण का कार्य अब 25 फरवरी तक किया जाएगा। इसी तरह इनके पूर्व निर्धारित भण्डारण अवधि 28 फरवरी में भी वृद्धि करते हुए इसे अब 10 मार्च तक निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर 3000 प्रति क्विंटल की दर से तथा रागी की खरीदी 3377 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है।

Tags

Next Story