सुकमा : लाखों का गांजा बरामद, रायपुर पहुंचने से पहले 2 गिरफ्तार

सुकमा। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है।
यह तोंगपाल थाना क्षेत्र का मामला है, जहां आज तड़के सुबह 3-4 बजे कार्यवाही की गई है। एसपी शलभ सिन्हा के द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान तोंगपाल टी आई श्विनोद एक्का और एसआई पन्ना लाल चंद्र वंशी मेजर दया शंकर भोई ने गांजे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी विनोद एक्का से बात करने से पता चला है कि मुखबिर की सूचना पर वाहन की चेकिंग के तहत वाहन क्र० Cg 18 k 0539 सफ़ेद रंग की बोलेरो में दोरनापाल से रायपुर जा रहे थे, जिसमें दो अभियुक्त मौजूद थे।
अभियुक्तों का नाम ड्राइवर दीपक निहाल निवासी दोरनापाल और मलकानगिरी 117 निवासी विप्रो सरकार है। तोंगपाल में जांच के दौरान विनोद एक्का और पूरे स्टाफ के द्वारा कार्यवाही कर गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS