गड्ढे में गिरी मिनी बस : बस्तर दशहरा देखने जा रहे थे राजधानी के लोग, 1 की मौके पर मौत, 13 हुए घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के करीब मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस्तर जिले से होकर गुजरने वाली घोड़गांव एनएच 30 पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुतबिक रायपुर से जगदलपुर आ रही एक मिनी बस पुल से टकराकर कर नीचे गिर गई। इस बस में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें एक की मौत गई। वहीं, इस हादसे 13 लोग घायल हुए हैं। इनका भनपुरी के सिविल अस्पताल प्राथमिक उपचार करने के बाद मेकॉज रेफर कर दिया गया है।
गड्ढे में जा गिरी यात्रियों से भरी बस
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक मिनी ट्रेवलिंग बस रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे फरसागुड़ा के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। इसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन घोड़गांव एनएच 30 में बने एक छोटे-से पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में जा गिरी।
सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी
इस मिनी बस में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें एक की मौके पर ही मौत गई। वहीं, इस हादसे 13 लोग घायल हुए हैं। इनका भनपुरी के सिविल अस्पताल प्राथमिक उपचार करने के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी थे। इस हादसे में वाहन में सवार 13 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS