वीडियो : कवर्धा कांड के बाद मंत्री अकबर का दौरा : 300 गाड़ियों का काफिला लेकर कवर्धा पहुंचे, रास्ते में जगह-जगह विरोध और स्वागत

कवर्धा। प्रदेश की सियासत को गरमनाने वाले झंडा विवाद मामले के बाद स्थानीय विधायक और प्रदेश के मंत्री मो. अकबर सोमवार को पहली बार सड़क मार्ग से कवर्धा पहुंचे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने 300 सौ से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ जिले में प्रवेश किया है। मंत्री के दौरे पर जगह-जगह भाजपा और विहिप के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। भगवाध्वज और काले झंडे दिखाकर जता भाजपाई और विहिप कार्यकर्ता विरोध जताते देखे गए। इस दौरान कार्यकर्ता "मोहम्मद अकबर गो बैक" और जय-जय श्री राम के नारे लगाते सुने गए। हालांकि मंत्री अकबर का राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगहों पर स्वागत भी किया गया। सोमवार को कवर्धा में मंद्धी अकबर का विधवा महिलाओं को स्वेच्छानुदान मद से चेक वितरण का कार्यक्रम आयोजित है। देखिये वीडियो :
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS