मंत्री कवासी लखमा ने किया नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों ने मंत्री को धान से तौला

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंत्री कवासी लखमा ने केरलापाल में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। केरलापाल में धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यहां के किसान लंबे समय से धान खरीदी केंद्र खोलने के मांग कर रहे थे। उत्साहित किसानों ने मंत्री कवासी लखमा को धान से तौला। मंत्री लखमा ने इस दौरान केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में किसान बिल से हाहाकार मचा हुआ है, जबकि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से कांग्रेस किसानों को लाभ दिला रही है।
मंत्री लखमा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि केरलापाल इलाके में अंदरूनी क्षेत्रो के ग्रामीण दूर-दूर से धान बेचने आते रहे हैं। पिछले साल भी लोग काफी परेशानी झेलकर धान खरीदी केंद्र पहुंच रहे थे। इस बीच दुर्घटनाओं से भी किसान जूझता रहा, जिसको देखते हुए केरलापाल में धान खरीदी केंद्र खोला गया है। आज किसान आसानी से धान बेच सकता है। सुकमा जिला ओड़िसा और आंध्रप्रदेश बॉर्डर के बीच है, जहां दूसरे राज्यों से भी धान खपाया जाता था प्रशासन को सख़्त निर्देश है कि बाहर का धान न आए और स्थानीय किसानों के धान की ही खरीदी हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS