रमन सिंह के ABCD वाले बयान पर मंत्री रविन्द्र चौबे का पलटवार: कहा डा. रमन पिछली पीढ़ी के राजनीतिज्ञ, अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए

रायपुर। छत्तीसगए़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को संन्यास के बारे में विचार करने की सलाह दी है। चौबे, डा. रमन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था, भूपेश बघेल जब ABCD पढ़ रहे थे, तब मैं केंद्रीय मंत्री था। वे अभी कुर्सी बचाने पर ध्यान दें। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, भाजपा में भी जिस तरह से बदलाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। उनकी राष्ट्रीय महासचिव पुरंदेश्वरी जी और शिव प्रसाद जी आते हैं। स्टेटमेंट देते हैं लेकिन रमन सिंह का नाम मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर अब नहीं लिया जाता, चुनाव में उनके पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। अब रमन सिंह को यह आभास हो जाना चाहिए कि पीढ़ी का बदलाव है। अब उन्हें संन्यास की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए।
मंत्री रविंद्र चौबे डॉ. ने कहा, रमन सिंह का पूरा सम्मान है। उनके बयान का आशय केवल यह है कि वे बीती हुई पीढ़ी के राजनीतिक व्यक्ति हैं। अब डॉ. रमन सिंह की पीढ़ी का समय समाप्त हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS