मंत्री रेणुका सिंह बोलीं- 'CM और स्वास्थ्य मंत्री में खींचतान, इस लड़ाई से छत्तीसगढ़ को नुकसान'

अंबिकापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा है कि- कोरोना से लड़ने के समय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आपसी खींचातानी करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच आपस में बात तक नहीं होती। वे आपस में सिर्फ पत्राचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि- मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को असफल करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की आपसी लड़ाई से कोरोना काल में छत्तीसगढ़ का भारी नुकसान हो रहा है।
गौरतलब है कि राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी भूपेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती रही है। भाजपा का कहना है कि सरकार को कोरोना से जंग जीतने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने की जरुरत है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए यह बयान दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS