नाबालिग से गैंगरेप : मुख्य आरोपी बर्खास्त एसआई डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से गैंगरेप के फरार मुख्य आरोपी बर्खास्त एसआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।
होली के दिन दिया था घटना को अंजाम
दरअसल भानुप्रतापपुर में 2021 में होली के दिन अपने परिचित के घर रुकी 17 साल की युवती के साथ कोतवाली में पदस्थ रहे एसआई किशोर तिवारी और उसके साथियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना से प्रदेश में हड़कंप मच गया था। मामले को लेकर समाजिक प्रदर्शन भी हुए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एसआई किशोर तिवारी डेढ़ साल से फरार चल रहा था। इस बीच कल रात पुलिस को आरोपी के बिलासपुर में होने की सूचना मिली। इस पर स्पेशल टीम गठित कर बिलासपुर भेजी गई थी। यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कांकेर लाकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले में बाकी आरोपी हो चुके बरी
उल्लेखनीय है कि मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपी बरी किए जा चुके हैं। अब मामले में केवल एसआई किशोर तिवारी ही आरोपी बचा है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए चारां आरोपियों की मामले से बरी होने के बाद मुख्य आरोपी पकड़ में आया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS