नाबालिग ने दी जान : पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, ग्लानिवश लगा ली फांसी... इलाज के दौरान मौत

नाबालिग ने दी जान : पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, ग्लानिवश लगा ली फांसी... इलाज के दौरान मौत
X
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने गंभीर हालत में बालिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मगर...पढ़िए पूरी खबर...

संतोष कश्यप/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर में दुष्कर्म पीड़िता एक 14 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने ही दुष्कर्म किया था। मामला रामानुजनगर थाना इलाके के तेलाईमुंडा का है।

डॉक्टरों की 3 सदस्यीय टीम करेगी नाबालिग का पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है कि, दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने गंभीर हालत में बालिका को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी युवक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं डॉक्टरों की 3 सदस्यीय टीम नाबालिग का पोस्टमार्टम करेगी।

Tags

Next Story