नाबालिग लड़कियां बनी लुटेरी : युवक से छीना मोबाइल, दो गिरफ्तार...एक युवक फरार...

नाबालिग लड़कियां बनी लुटेरी : युवक से छीना मोबाइल, दो गिरफ्तार...एक युवक फरार...
X
राजधानी रायपुर के जय भोले कॉम्पलेक्स के पासे बुधवार की रात पैदल चल रहे एक युवक का लड़कियों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी युवक अभी भी फरार है। पकडे़ गए लड़कियों के पास से मोबाइल जप्त कर लिया है।पढ़िए पूरी खबर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार लुटपाट के मामले बढते जा रहे है। मोबाइल लूट के अपराध को केवल युवक ही अंजाम देते थे, लेकिन अब ऐसी वारदातों को लड़कियां भी शामिल हो गई हैं। जहां शातिर तरीके से लुटेरी लड़कियां वारदात को अंजाम दे रहीं हैं। इस दौरान राजधानी रायपुर के जय भोले कॉम्पलेक्स के पास बुधवार की रात पैदल चल रहे एक युवक का लड़कियों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी युवक अभी भी फरार है। पकड़ी गई लड़कियों के पास से मोबाइल जप्त कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित भोला राम गेंडरे ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह किराए के मकान में गांधी नगर पंडरी रायपुर में रहता है। सिटी सेंटर माल के बाटा शो रूम मे काम करता है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात वह साढ़े नौ बजे दुकान बंद होने के बाद पैदल वापस अपने घर गांधी नगर जा रहा था। माता गैरेज जय भोले कांपलेक्स के पास पंडरी मे पहुंचा था कि, समय देखने के लिए मोबाइल को जेब से निकालकर समय देख रहा था। तभी पीछे एक मोटर सायकल मे सवार अज्ञात एक लड़का और दो लड़की आए। गाड़ी में पीछे बैठी लड़की ने हाथ से छीनते हुए झपट्टा मारकर, मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद इसकी शिकयात थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया हैं वहीं आरोपी युवक फरार है। पकडे़ गए लड़कियों के पास से मोबाइल जप्त कर लिया । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags

Next Story