miracle of the ring : सिंहदेव को विशेष अंगूठी पहनने के बाद मिला डिप्टी सीएम का पद, उन्हें आगे और 'बेहतर' होने की उम्मीद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM TS सिंहदेव आजकल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रवास पर हैं। श्री सिंहदेव से वहां मीडिया ने खास बातचीत की।
बातचीत के सिलसिले के दौरान श्री सिंहदेव के हाथों में एक विशेष प्रकार की अंगूठी देखकर जब संवाददाता ने उत्सुकतावश उस अंगूठी के बारे में सवाल किया, तो श्री सिंहदेव ने कहा कि, हां... यह विशेष प्रकार की अंगूठी है। इसी को पहनने के बाद मैं डिप्टी सीएम बना हूं...। इसके बाद उन्होंने कहा कि, देखिए शायद आगे अंगूठी और कोई चमत्कार दिखा दे...आगे हो सकता है कुछ बेहतर हो जाये...। अब और बेहतर होने के पीछे श्री सिंहदेव की मंशा क्या थी, इस बात का खुलासा तो उन्होंने नहीं किया... लेकिन संभवत: और बेहतर से उनका अभिप्राय डिप्टी सीएम के बाद और बड़े पद से ही रहा होगा।
छत्तीसगढ़ के कई मौजूदा विधायकों के कट सकते हैं टिकट
श्री सिंहदेव ने इसके अलावा सियासत पर भी हमारे संवाददाता से लंबी बात की। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कई मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इसके पीछे उनहोंने कई कारण गिनाए। उनहोंने कहा कि, सीएम ने कई दौर के सर्वे कराए हैं... इन सर्वे में विधायकों की परफार्मेंस जो सामने आए हैं, उनसे स्वयं उन विधायकों को भी अवगत करा दिया गया है। हालांकि इन सबके बीच भी उन्होंने कहा कि, CG में कांग्रेस 75 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
शिवराज सरकार की इस योजना को अपना सकती है कांग्रेस
श्री सिंहदेव ने कहा कि, MP में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री सिंहदेव ने MP की लाडली बहना योजना और कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को छत्तीसगढ़ के वचनपत्र में शामिल करने की बात भी कही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS