शिक्षा विभाग का दुराचारी बाबू : बलात्कार के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही फिर किया रेप, तेजाब से जला देने की धमकी देकर की मनमानी

दुर्ग। महिला के साथ बलात्कार के आरोप में जेल की हवा खा रहे आरोपी ने जमानत पर छूटते ही एक बार फिर अपनी हदें पार कर दीं। पहले तो उसने पीड़ित महिला को फोन पर धमकी दी और बाद में उसके घर तेजाब लेकर पहुंच गया और जबरन बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने शंकर नगर पानी टंकी दुर्ग के पास रहने वाले सुनील महोबे के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
कोर्ट जाने पर मजबूर हुई पीड़िता
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पीड़ित महिला चार महीने से दुर्ग पुलिस फरियाद करती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार महिला ने कोर्ट का दरबाजा खटखटाया। फिर क्या था मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बाबू के पद पर कार्यरत है आरोपी
जानकारी के मुताबिक सुनील महोबे पाटन के निपानी हाईस्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत है। महिला ने बताया कि 8 नवंबर 2022 की दोपहर सुनील उसके घर आया था। उसके हाथ में तेजाब से भरी बोतल थी। उसने महिला को धमकी दी कि वो उसके साथ चले नहीं तो ये तेजाब उसके बच्चों और उसके ऊपर डाल देगा। महिला काफी डर गई थी। इससे वो सुनील की बाइक में बैठ गई।
होटल ले जाकर की जबरदस्ती
सुनील उसे भिलाई पावर हाउस स्थित साईं होटल ले गया। इसके बाद वो उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने सुनील महोबे के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पहले भी कर चुका है बलात्कार
बता दें कि जब आरोपी दुर्ग के तकियापारा स्कूल में पदस्थ था। वहां यह महिला अपने बच्चे का एडमिशन कराने पहुंची थी। सुनील ने बच्चे का एडमिशन कराने का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया था। जब सुनील फिर महिला पर दबाव बनाने लगा तो उसने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। सूत्रों की मानें तो महिला रोजी मजदूरी करती है। उसका पति उसे छोड़ चुका है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS