बार में लड़कियों से बदतमीजी : बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान युवकों ने युवतियों को मारी लात, दोस्त को भी पीटा... मचा हंगामा

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्थ डे सेलिब्रेट के समय बदमाश युवकों ने डांस करते हुए लड़कियों के साथ धक्का-मुक्की की। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए। इसके बाद बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्यनगरी चौक में रहने वाले 27 साल आशीष कश्यप बीते शनिवार की रात अपने दोस्त आकाश दुबे के बर्थ डे सेलिब्रेट मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। इसके साथ रितिका पैकरा और शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए।
कर्मचारी को भी दी जान से मारने की धमकी
आशीष और उसके दोस्त पार्किंग में आकर अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। इसी समय बदमाश लड़के उनका पीछा करते हुए आ गए। इसके बाद उन्होंने आशीष को गालियां दी। उसके विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनकी हरकतों को देखकर आकाश, शैलेष और रितिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पार्किंग में मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS