बदमाशों का उत्पात : सरकारी स्कूल में भारत माता की मूर्ति तोड़ी, पाठ्य पुस्तकों को फेंका बाहर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल में अज्ञात बदमाशों की ओर से भारत माता की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। मूर्ति खंडित होने से लोगों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामला बालोद थाना क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक स्कूल जमरुवा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय माध्यमिक स्कूल जमरुवा में अज्ञात लोगों ने भारत माता की मूर्ति को तोड़ा दिया है। वहीं स्कूल में रखे पाठ्य पुस्तकों को भी बाहर फेंका गया। साथ ही स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS