मिशन 2023 : चंदेल बोले- सभी लोग इलेक्शन मोड पर हैं, बैठकों में संगठन की मजबूती पर हो रही चर्चा

मिशन 2023 : चंदेल बोले- सभी लोग इलेक्शन मोड पर हैं, बैठकों में संगठन की मजबूती पर हो रही चर्चा
X
चंदेल ने कहा - भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अलग मिट्टी से बने हुए हैं। हमेशा चार्ज रहते हैं। पढ़िए पूरी खबर ...।

स्वप्निल गौरखेड़े- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा की लगातर बैठकों पर कहा- सभी लोग इलेक्शन मोड पर हैं। जमीनी स्तर तक संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, संगठन को सक्रिय कैसे बनाएं, उस पर चर्चा लगातार हो रही है।

श्री चंदेल ने कहा - भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अलग मिट्टी से बने हुए हैं। हमेशा चार्ज रहते हैं। हम पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है, अगर आज चुनाव होता है, तो भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से चुनाव जीतेगी।

बजट है नहीं, घोषणाएं किए जा रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नारायण चंदेल ने कहा - मुख्यमंत्री स्थिति को खुद बिगाड़ रहे हैं, ताबड़तोड़ घोषणा कर रहे हैं। बजट है नहीं, तो घोषणा पूरी कहां से करेंगे? उन्होंने टिकट के विषय पर कहा, कुछ कहना बहुत जल्दी बाजी होगी।

सरकारी संरक्षण में हो रहा धर्मांतरण

धर्मांतरण के विषय पर नारायन चंदेल ने कहा- सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण हो रहा है। सुनियोजित ढंग से धर्मांतरण किया जा रहा है। यह किसी भी प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश की चिंता करें, अभी देश के नेता नहीं बने हैं।

Tags

Next Story