मिशन 2023 : जगदलपुर पहुंचेंगे नड्डा, मां दंतेश्वरी के दरबार में लगाएंगे हाजिरी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जनसभा को संबोधन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल अपने एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान, नड्डा कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और पार्टी की लोक सभा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसे 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर बस्तर में भाजपा का चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है।
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लेंगे जायजा
नड्डा कल पूर्वाह्न 11 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे। माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा जगदलपुर में बनाए जा रहे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति का एजेंडा भी आकार ले सकता है।
तैयारियों में जुटी है प्रदेश भाजपा
भाजपाध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा जमकर तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा की टीम प्रवास को सफल बनाने में जुटी हई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने भी ताकत झोंक रखी है। माना जा रहा है कि धर्मांतरण से लेकर आरक्षण तक पार्टी का भावी रवैया नड्डा के दौरे के बाद और स्पष्ट होकर सामने आ सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS