बृजमोहन का आरोपी- डीकेएस में एंजियोप्लास्टी बंद, टीएस बोले- दी जा रही जरूरी राशि

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में राशि के अभाव में गरीबों की एंजियाेप्लाटी बंद है। जो लोग खुद बैलून और कैथेटर लेकर आ रहे हैं उन्हीं की एंजियोप्लास्टी हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि वर्ष 2021 में अब तक 620 मरीजों का इलाज किया गया है। कार्डियोलॉजी तथा कार्डियक सर्जरी विभाग में टेंडर निकाल कर उपकरणों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया है कि मार्च से अब तक केवल 6 लोगों के इलाज का रिकाई है। मरीज व उपचार को ध्यान में रखते हुए इसके लिए जरूरी राशि जारी कर दी गई है।
विधानसभा में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉस्पिटल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा है कि इलाज बंद होने से गरीब मरीज परेशान है। वेंडर को पैसा नहीं मिलने से उपकरण की सप्लाई बंद है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि हॉस्पिटल में खूबचंद बघेल स्वस्थ सहायता योजना में 3 करोड़ से अधिक का इलाज किया गया। 49 मरीजों का ओपन हार्ट सर्जरी का इलाज भी शामिल हैं। सभी जांच व इलाज मुफ्त कराई जा रही है। यहां पर एडवांस कार्डियक यूनिट की स्थापना 1 नवम्बर 2017 में की गई। 2018 में 1400, 2020 में 1513 और 2021 में अब तक कुल 828 इलाज और 1700 एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। जनवरी से अभी तक 9 ओपन हार्ट सर्जरी हुए हैं।
टेंडर से उपकरणों की आपूर्ति
विधायक ने आरोप लगाया कि बजट के अभाव में सप्लाई करने वाले वेंडरों के भुगतान रोक दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि वेंडर का तीन करोड़ से अधिक भुगतान बकाया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कार्डियोलॉजी तथा कार्डियक सर्जरी विभाग में टेंडर निकाल कर उपकरणों की आपूर्ति की जा रही है। मरीज व उपचार को ध्यान में रखते हुए इसके लिए जरूरी राशि जारी कर दी गई है। किसी भी वेंडर ने आपूर्ति से इंकार नहीं किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS