विधायक देवेन्द्र यादव कोरोना संक्रमित, परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

भिलाई। विधायक और मेयर देवेंद्र यादव समेत उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इनमें देवेंद्र के अलावा उनकी मां, बड़े भाई, भाभी देवेंद्र और दो बच्चे शामिल हैं। परिवार के कुल पांच सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के कुछ होम आइसोलेशन तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि विधायक देवेंद्र यादव असम चुनाव प्रचार से लौटे हैं। इस बात की पुष्टि खुद देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
जानकारी के मुताबिक विधायक के बड़े भाई और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा है कि मैं दूसरी बार कोरोना संक्रमण के चपेट में आया हूं। आप सभी से निवेदन हैं। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेरी भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
— Devendra Yadav (@Devendra_1925) April 4, 2021
मैं दूसरी बार कोरोना संक्रमण के चपेट में आया हूँ। आप सभी से निवेदन है अपना और परिवार का ख्याल रखें।
जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा#COVIDー19 #coronavirus pic.twitter.com/pDblivLxOY
उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव पिछले साल अगस्त में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 10 दिन के इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS