रंजना बोली- प्रियंका गांधी पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं का बकाया दिलवाएं

रंजना बोली- प्रियंका गांधी पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं का बकाया दिलवाएं
X
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा कर्नाटक में सरकार बनने पर गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपए घर खर्च का वादा किए जाने पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा कर्नाटक में सरकार बनने पर गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपए घर खर्च का वादा किए जाने पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं से किए गए चुनावी वादे याद कराते हुए उन्हें एकमुश्त पूरा करने का आग्रह किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, छत्तीसगढ़ की बुजुर्ग माताओं, बहनों की तरफ से आपसे अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ में आपकी पार्टी की सरकार है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहकर जन घोषणापत्र में किए वादे के अनुरूप 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के प्रतिमाह हजार रुपए की दर से लगभग 50 माह का 50 हजार रुपए और 75 वर्ष से अधिक की महिलाओं के प्रतिमाह 1500 की दर से करीब 50 महीने का बकाया 75 हजार रुपए एकमुश्त दिलवा दें। साथ ही दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधावाएं आज महीनों से अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आंदोलित हैं, उन्हें न्याय दिलवा दें। सर्व विधवा पेंशन के 1000 रुपए की दर से 50 माह का बकाया 50 हजार दिलवा दें। मितानिन बहनों को घोषणापत्र में किए वादे के अनुसार उनकी राशि बढ़वा दें तो बड़ी कृपा होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए महिलाओं से बड़े-बड़े वादे करती है और सरकार बन जाने पर अपने वादे कचरे की टोकरी में डाल देती है।

Tags

Next Story