मनरेगा की रोजी 11 रुपए बढ़ी : 1 अप्रैल से मिलेगी नई रोजी, अब 204 रुपए मिलेंगे

मनरेगा की रोजी 11 रुपए बढ़ी : 1 अप्रैल से मिलेगी नई रोजी, अब 204 रुपए मिलेंगे
X
मनरेगा श्रमिकों को 1 अप्रैल से रोज 204 रुपये की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने साल 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। पढ़िये पूरी खबर-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा श्रमिकों को 1 अप्रैल से रोज 204 रुपये की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने साल 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल मजदूरों को छत्तीसगढ़ में 204 रुपए रोजी तय की गई है। यह दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 193 रुपए मजदूरी दर निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 11 रूपए की बढ़ोतरी की गई है।

Tags

Next Story