CG Politics : सूरजपुर में बोले मोदी- गरीबी हटाओ कहते-कहते कांग्रेस के नेता और अमीर हो गए

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पहले चरण की पोलिंग के बीच पीएम मोदी सरगुजा के सूरजपुर पहुंचे। सुबह-सुबह ही भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए उनहोंने भारत माता की जय, मां कुंदरगढ़ी और मां महामाया की जय के साथ भाषण की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि, सरगुजा ने दिलीप सिंह जूदेव जी जैसा समर्पित नेतृत्व दिया था। भाजपा का ऐसा ही नेतृत्व रहा है, शोषित, वंचित, और पिछड़े आदिवासी समाज की आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा है। आपको याद है कि, छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया था और चारों तरफ यह कहा जा रहा है कि, भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। हर तरफ एक गूंज है भाजपा आवत हे.... प्रथम चरण के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, आज छत्तीसगाह में प्रथम चरण का चुनाव हो रहा है और बड़े उमंग और उत्साह के साथ भारी मतदान हो रहा है। पीएम मोदी मतदाताओं से बिना डरे मतदान करने की अपील की और कहा कि, यह लोकतंत्र का उत्सव है और हर नागरिक का उत्सव है।
भाजपा ने आदिवासियों के लिए तिजोरी खोली
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की बड़ी आबादी होने के बावजूद आजादी के दशकों बाद तक आदिवासियों का कोई वजूद नहीं था। कांग्रेसियों ने कभी आदिवासियों को नहीं समझा। भाजपा ने आदिवासियों को समझा है और देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी बेटी बनी है। कांग्रेस ने उन्हें रोकने के लिए और बदनाम करने के लिए बहुत कोशिश की है। आदिवासियों को यह सम्मान भाजपा ने दिया है। कांग्रेस सरकार थी तो उन्हें लगता था कि, आदिवासियों के लिए पैसे खर्च करना मतलब गड्ढे में डालना था और यही उनकी सोच थी। भाजपा ने आदिवासियों के हितों के लिए तिजोरी खोल दी है। यह मेरे लिए सत्ता काल नहीं सेवा काल है। आदिवासियों के लिए केंद्र सरकार का बजट 5 परसेंट बढ़ा दिया गया है। 500 नए एकलव्य स्कूल बनाये जा रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसे नियम बनाये थे कि, क्षेत्रीय बच्चा अपनी भाषा में डॉक्टर और इंजिनियर नहीं बन सकता था। देश आजाद हो गया लेकिन इनके मन से अंग्रेजी का भूत नहीं गया। अब डॉक्टर और इंजिनियर बनने के लिए अंग्रेजी की जरूरत नहीं है क्षेत्रीय भाषा में डॉक्टर और इंजिनियर बनेंगे और उसी में पढ़ाई की जाएगी।
कांग्रेस के आते ही आतंकवादियों, नक्सलियों के हौसले बढ़ जाते हैं
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार की एक और बड़ी नाकामयाबी है, जब-जब कांग्रेस सरकार आती है तो तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों हौसले बढ़ जाते हैं। जहां देखो वहीं बम फूटने की खबर आती है कभी यहां मार दिया काट दिया की खबर आती है। जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध का और लूटपाट का राज ही चलता है, कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है। बीते कुछ समय में भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं को हमसे छिना गया है और कुछ दिन पहले एक साथी को गोली मार कर उसके परिवार से छीन लिया गया है। आपको बम-बंदूक के साये में जीना है कितना ही पैसा क्यों ना उस पैसे क्या मतलब है जब अपने बेटे की लाश आये इसलिए कांग्रेस को हटाना जरुरी हो गया है। सरगुजा में मानव तस्करी और नशे का करोबार बढ़ गया है, बेटियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। बेटियां गायब हो रही है और कांग्रेस के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। वोटों के लिए कांग्रेस घुसपैठियों का समर्थन कर रही है।
यहां की बच्चियां कहां गईं, कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, दशकों तक कांग्रेस का राज था लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। 50-60 के दशक से गरीबी हटाओ कहते-कहते कांग्रेस के नेता और अमीर हो गए है। पहले साईकिल से चलते थे आज बड़ी-बड़ी कारों में घूम रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष तक गरीब तक मुफ्त राशन मिलेगा, आपका समर्थन ही मेरी ताकत है। भाजपा ने जो वादे किये वो पूरे किये और भाजपा ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने घर नहीं बनने दिए। नरेंद्र मोदी ने सरगुजा क्षेत्र में मानव तस्करी और नशे का कारोबार बढ़ने की बात कहते हुए कहा कि हमारे आदिवासी परिवारों की, गरीब परिवारों की अनेक बच्चियां गायब हो रही है। बेटियां कहां गई, इसका कांग्रेस नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। यहां कांग्रेस द्वारा वोट के लिए अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां तीज-त्योहार मनाना तक मुश्किल हो गया है।
भूपेश बघेल पर लगे आरोप तो उनके बड़े नेताओं ने किनारा कर लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। आज इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। कांग्रेस ने आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवा दी। वहीं पीएससी में नेताओं और अधिकारियों के बेटे-बेटियों के चयन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज हर जगह इस बात की चर्चा है कि 30 टका कका, आपका काम पक्का। कांग्रेस ने हर वर्ग को छलने और ठगने का काम किया है। सीएम भूपेश बघेल के करीबी जेल में है, सीएम पर 508 करोड़ के घुस के आरोप लग रहे हैं। भूपेश बघेल पर आरोप लगने के बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने इनसे किनारा कर लिया है। महादेव सट्टा घोटाला में भाजपा की सरकार आते ही जेल भेजा जायेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS