मोहन की दीपक को बधाई : मरकाम बोले- मुझे तय कार्यकाल से एक साल ज्यादा काम करने का मौका मिला, कहीं कोई गुटबाजी नहीं

मोहन की दीपक को बधाई : मरकाम बोले- मुझे तय कार्यकाल से एक साल ज्यादा काम करने का मौका मिला, कहीं कोई गुटबाजी नहीं
X
सांसद दीपक बैज को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, संगठन को मज़बूत करके सरकार बनाने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। मैं संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उनहोंने और क्या कहा... पढ़िए...

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। जन्मदिन के 2 दिन पहले लोकसभा सांसद दीपक बैज को पीसीसी अध्यक्ष का जिम्मा सौंप दिया गया। चुनाव से महज तीन महीने पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। क्योंकि सांसद दीपक बैज से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया और अब सासंद दीपक बैज को भी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। सांसद दीपक बैज को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, संगठन को मज़बूत करके सरकार बनाने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। मैं संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।

भाजपाई खुद को देखें, दूसरों के घरों में ताक-झांक न करें

मोहन मरकाम को पद से हटाने और सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर आदिवासी को यूज एंड थ्रो करने का गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मोहन मरकाम लगातार DFM समेत भष्टाचार का खुलासा करते रहे, लगता है भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को यह बात पसंद नहीं आई। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, चुनाव में हार के डर की वजह से सीएम बघेल को आधी कुर्सी बांटनी पड़ रही हैं। इसी पर पटलवार करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकान ने कहा कि, आदिवासी दिवस के दिन विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि, आदिवासियो के प्रति उनका क्या नज़रिया है। 30 आदिवासी विधायक हमारे हैं...इसलिए साव साहब अपने घर को देखें, मेरा कार्यकाल को तीन साल का था और मुझे चार साल काम करने का मौका मिला, यानी मैंने एक साल ज्यादा काम किया है। कांग्रेस में कोई गुटबाज़ी नहीं है। दूसरे के घर को बीजेपी ताक-झांक न करें।

दीपक बैज सुलझे हुए नेता

मोहन मरकाम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, दीपक बैज सुलझे हुए नेता हैं। संगठन को हमने नजदीक से देखा है, मंत्री बनाने का अधिकार मुख्यमंत्री को है। बीजेपी चाहे कुछ भी बोल लें..लेकिन छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार फिर से आएगी।

अब भाजपा को याद आ रहा संकल्प पत्र

बीजेपी के घोषणापत्र समिति को लेकर मरकाम ने कहा कि, 15 साल सरकार में रहने के बाद जानता का ख्याल तो रखा नहीं। बीजेपी को जीत हासिल करने का 3 बार मौका मिला, उस वक्त यह बात क्यों नहीं आई। जो घोषणा पत्र ये लोग बनाएंगे, उस पर जनता यकीन नहीं करेगी। क्योंकि बीजेपी ने पंद्रह साल के संकल्प पत्र पर काम नहीं किया था।

Tags

Next Story