आरक्षण बिल पर षडयंत्र कर रहे भाजपा के नेता : मरकाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस, भाजपा को बेनकाब करने जनता के बीच जाएगी। भाजपा के दबाव के कारण ही राजभवन में आरक्षण संशोधन विधेयक रुका है। यह विधेयक पूरी तरह से संवैधानिक है। कांग्रेस सरकार को आरक्षण लागू करने का श्रेय न मिले, इसलिये भाजपाई आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में रुकवाए रखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, आरक्षण के मामले में भाजपा बेनकाब हो गई है। भाजपा नहीं चाहती कि राज्य में आरक्षण लागू हो, इसीलिए भाजपा के नेता आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने देने का षडयंत्र कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का जो बयान आ रहा है, उससे लग रहा है कि भाजपा राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षडयंत्र लग रहा है। विधानसभा में पारित होने के बाद विधेयक राजभवन हस्ताक्षर होने भेजा गया है, वहां क्यों रुका है? किसके कहने पर रुका है? यह सभी जानते और समझते हैं। यदि लोगों के अधिकारों पर राजनीति होगी तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जनता को हकीकत बताएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS