चलती बस में महिला से छेड़छाड़ : परिजनों ने युवक को जमकर पीटा...देखें वीडियो

चलती बस में महिला से छेड़छाड़ : परिजनों ने युवक को जमकर पीटा...देखें वीडियो
X
महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस का खौफ नहीं है। युवक ने चलती बस में महिला से छेड़ाछाड़ की, इसके बाद क्या हुआ...देखें वीडियो...पढ़े पूरी खबर

जितेंद्र सोनी/जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस का खौफ नहीं है। युवक ने चलती बस में महिला से छेड़ाछाड़ की, जिसके बाद महिला ने फोन करके अपने परिजनों को एक-एक बात बताई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, तो युवक ने भागने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने वहां पुहंचकर युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सामने आया है।

बता दें, जिस बस में छेड़छाड़ हुई है। वो बस रांची से मनेन्द्रगढ़ की तरफ जा रही थी। फिलहाल छेड़छाड़ करने वाले युवक के मित्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।


Tags

Next Story