CG News : गणेश विसर्जन के दौरान छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

CG News : गणेश विसर्जन के दौरान छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो
X
गणेश विसर्जन के दौरान कुछ मनचले युवक वहां पर मौजूद लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। घटना पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्ही के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर...

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान कुछ आरोपियों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस पुरे मामले में पुलिस ने दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान कुछ मनचले युवक वहां पर मौजूद लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। घटना पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्ही के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ की मांग पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी समेत दर्जन भर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पुरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो निकलकर सामने आया है, जिसमे आरोपी लोगों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Tags

Next Story