विधानसभा का मानसून सत्र : डॉ. रमन ने पीएम आवास पर सरकार को घेरा, जवाब से असंतुष्ट भाजपा का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पीएम आवास योजना पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। प्रश्नकाल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने विषय को उठाया। इस पर सत्तापक्ष की ओर से भाजपा विधायकों के घड़ियाली आंसू बहाए जाने की बात कही, जिससे असंतुष्ट होकर बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि आवास बन नहीं पाए। इसे चलते एक मंत्री ने इस्तीफा दे देते हैं। इस पर आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने अपने विभाग को छोड़ दिया है। मैं संशोधित कर रहा हूं। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप मंत्री की ओर से स्पष्टीकरण दे रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री है, यहां उन्हें बताना चाहिए।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में आवास योजना का बुरा हाल है। मेरे पास ऐसे कई पत्र हैं, जिसमें केंद्र की ओर से भी इस योजना को लेकर राज्य को लिखा गया है। मंत्री टीएस सिंहदेव की गैर मौजूदगी में जवाब देते हुए मंत्री मो. अकबर ने कहा कि 2019-20 के स्वीकृत आवास के लिए कैबिनेट ने राज्यांश के हिस्से के लिए 762 करोड़ रुपए लोन लेने की स्वीकृति दी गई थी। पंजाब नेशनल बैंक ने सेंशन भी कर दिया, लेकिन आरबीआई ने अड़ंगा लगा दिया। मंत्री अकबर ने कहा कि भारत सरकार से राज्य को मिलने वाली राशि दिलाने में बीजेपी विधायक पहल क्यों नहीं करते। केंद्र से मिलने वाली राशि दिलाने में पहल नहीं करेंगे और यहाँ घड़ियाली आंसू बहाएँगे। इस पर सदन में मचे शोर शराबा के बीच बाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS