पहाड़ बना राह का रोड़ा : बीमार कोरवा महिला तक कैसे पहुंची संजीवनी एक्सप्रेस... देखिए

पहाड़ बना राह का रोड़ा : बीमार कोरवा महिला तक कैसे पहुंची संजीवनी एक्सप्रेस... देखिए
X
फगनी भाई को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही बुखार के कारण कमजोरी हो गई थी। मदद के लिए परिजनों ने 108 संजवनी एक्सप्रेस को फोन किया। 108 के कर्मियों ने बिना देरी किए मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन फगनी बाई के घर तक पहुंचने में पहाड़ रोड़ा बना। फिर 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने क्या किया पढ़िए...

उमेश यादव/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहाड़ी कोरवा महिला की मदद कर 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने एक बार फिर से अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। 108 के कर्मियों ने साढ़े तीन किमी पैदल चलकर बीमार अधेड़ महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल तक पहुंचाया। कर्मचारियों के इस कार्य की खुब प्रशंसा हो रही है। देखिए वीडियो-

साढ़े तीन किमी पैदल चले स्वास्थ्य कर्मी

दरअसल, कोरबा के वनांचल गांव खोरिभाना निवासी 53 वर्षीय फगनी भाई को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही बुखार के कारण कमजोरी हो गई थी। मदद के लिए परिजनों ने 108 संजवनी एक्सप्रेस को फोन किया। 108 के कर्मियों ने बिना देरी किए मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन फगनी बाई के घर तक पहुंचने में पहाड़ रोड़ा बना हुआ था और आगे जाने का कोई रास्ता भी नहीं था। विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मियों ने धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हाथों में स्ट्रेचर लेकर पैदल ही साढ़े तीन किमी का फासला तय किया। फिर पीड़िता को स्ट्रेचर में लिटाकर ऑक्सीजन सपोर्ट देकर पैदल एंबुलेस तक लाया। इसके बाद बीमार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। कठिन परिस्थितियों में भी जिस तरह से 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया उसकी जमकर प्रशंसा हो रही है।


Tags

Next Story