भारी बारिश के कारण धंसा पहाड़ : सड़कों पर गिरी चट्टाने, पुलिया क्षतिग्रस्त, कई पेड़ भी गिरे, बड़ी दुर्घटना की आशंका

भारी बारिश के कारण धंसा पहाड़ : सड़कों पर गिरी चट्टाने, पुलिया क्षतिग्रस्त, कई पेड़ भी गिरे, बड़ी दुर्घटना की आशंका
X
सिद्धबाबा आश्रम के पास सड़क की पुलिया का एक हिस्सा भी इस स्खलन के दायरे में आया है। यहां आधा पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि एक दर्जन पेड़ भी गिर गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

अमरकंटक। छत्तीसगढ़ के अमरकंटक के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण अब पहाड़ों का धंसकना भी शुरू हो गया है। यहां पिछले सप्ताह भर से जारी बारिश के चलते बिलासपुर से जबलपुर जाने वाले हाईवे रोड के किनारे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धंसक गया है। इसके चलते किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।


बड़ी दुर्घटना होने की आशंका

उल्लेखनीय है कि, इस रोड में केंवची से अमरकंटक के बीच सिद्धबाबा आश्रम के पास सड़क की पुलिया का एक हिस्सा भी इस स्खलन के दायरे में आया है। यहां आधा पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि एक दर्जन पेड़ भी गिर गए हैं। वहीं अत्यधिक मिटटी का कटाव होने के कारण सड़क पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।


पहाड़ों से पत्थर गिरकर सड़क पर आ रहे

अमरकंटक से महज आठ किलोमीटर पहले यह स्खलन छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सीमा में आता है। वहीं अब तक जिले के लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी इस खतरे से अंजान बने हुए हैं। यहां से रोजाना करीब एक हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसके चलते खतरा बढ़ा हुआ है। इसके अलावा कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर भी गिरकर सड़क पर आ रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग सड़कों पर पहाड़ी मलबे को हटाने के लिए कोई प्रयास तक नहीं कर रहा है।


Tags

Next Story